Thursday, May 18, 2023

फ़्लैश बैक - उत्तरा स्वामी मलाई मंदिर

 उत्तरा स्वामी मलाई मंदिर 


वसंत विहार दिल्ली के सामने 

और रामा कृष्णा पुरम सेक्टर ७ के  मुहाने पर 

एक ऊँची चट्टान पर स्तिथ मलाई मंदिर से 

जुडी है बहुत सी यादे मेरी 

रहता था जब  रामा कृष्णा पुरम सेक्टर ७ में 

तभी बनना शुरू हुआ था यह मंदिर 

तमिल भगवान् 

स्वामीनाथ/ मुरुगन को समर्पित ये मंदिर 

बना था के वर्षों में 

नीचे ज़मीन पर ही सैकड़ो तमिल शिल्पी 

रात दिन काटते थे पत्थरों  को 

और गढ़ते थे सुन्दर मूर्तियाँ

जब भी उधर से गुज़रता  

शिल्पकारों की छैनी हथोड़े का संगीत 

कानों के रस्ते दिल में उतर जाता 

आज बरसो बाद  मंदिर में ऊपर 

बैठा हूँ एक चट्टान पर उदास 

ढल चुकी है शाम  

स्मृति में लौट रहा है 

छैनी - हथोड़ों का संगीत 

संगीत जो कह रहा है मुझसे -

जब  भगवान् स्वामीनाथ का है साथ

फिर क्यों बैठा  है उदास  ?


कवि - इन्दुकांत आंगिरस 

  

 

No comments:

Post a Comment