Saturday, February 14, 2026

कब आओगे प्राण प्रिय _Original

 



उन अधरों   का चुम्बन   हूँ मैं

जिन अधरों का स्पंदन तुम हो 

उन बाँहों   का   घेरा   हूँ   मैं

जिन बाँहों का बंधन  तुम हो   


तुम स्वाति की बूँद बनो तो 

मैं प्यासा चातक बन जाऊँ 

तुम माया का राग बनो तो 

मैं भटका याचक बन जाऊँ 


उन साँसों   का   पहरा हूँ मैं 

जिन साँसों का जीवन तुम हो  


तुम धरती की पीर बनो तो 

मैं उड़ता जलधर बन जाऊँ 

तुम जीवन का गीत बनो तो 

मैं छम छम नूपुर बन जाऊँ 


उन सपनों   की   सूरत  हूँ मैं 

जिन सपनों का दरपन तुम हो 


तुम मुक्ति की राख़ बनो तो 

मैं जलता चन्दन बन जाऊँ 

तुम पत्थर का ताज बनो तो 

मैं दरपन  दरपन बन जाऊँ 


उस देहरी   का पत्थर हूँ मैं 

जिस देहरी का चन्दन तुम हो 



तुम यौवन का साज़ बनो तो 

मैं मीठी ढपली बन जाऊँ 

तुम मीरा का गीत बनो तो 

मैं किशनी मुरली बन जाऊँ 


उन राहों का कंकर हूँ मैं 

जिन राहों के नंदन तुम हो 


कवि - इन्दुकांत आंगिरस 



--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

इस मन के सूने आँगन में

कब आओगे प्राण प्रिय 


रीत गयी चंदा की किरणें , बुझने लगे सितारे भी 

दरिया की लहरों से अब , मिलते नहीं किनारे भी 

सावन  भी अब रूठ गया , रूठी यहाँ बहारें  भी 


बंजर मन में ख़ुश्बू बन   , कब छाओगे प्राण प्रिय 



दिल की उजड़ी नगरी से ,  रूठी अब तन्हाई भी 

ग़म में डूबे  नग़मों की  ,  रीति अब  शहनाई  भी  

राख़ हुआ चन्दन मन   ,धुआँ  बनी  परछाई भी 


इन दर्दीले गीतों को  , कब  गाओगे प्राण प्रिय 



शाम ढली डूबा सूरज  , नागिन सी डसती  रतियाँ 

पनघट भी अब छूट गया  , छूट गयी सगरी सखियाँ 

गिनते गिनते युग बीते  , बीत गयी कितनी सदियाँ


किरनों का सतरंगी रथ , कब लाओगे प्राण प्रिय 


Wednesday, February 11, 2026

Surat # 1 # Swerg Residency / Pasodra Patiya

 Swerg residency (pasodra patiya)

1 BHK Flat for Sale (Ready to Move)

Project: Maruti developer

1 Bedroom 1 Bathroom Hall + Kitchen

Area: 720 sq.ft (Carpet/Built-up)

Floor: 3 / Total : 5

Furnishing: Semi-Furnished

️ Parking: Available

24x7 Water Supply

Security: Yes

Lift: Yes

Good ventilation & sunlight

Nearby: Market / School / Hospital / Main Road

Price: ₹15,00,000 (Negotiable)

Call

Direct Owner Genuine buyers only

Sunday, February 1, 2026

Hungarian Language Advertisement

# Indians in Hungary , Indian in Budapest , Learn Hungarian , Hindi Hungarian , Hungarian teacher, Hungarian Interprter , Hungarian Translator , Hungarian freelancer , Learn Hindi through Hungarian