Sunday, May 7, 2023

लघुकथा - आइसक्रीम

लघुकथा - आइसक्रीम 



 - "शादी से पहले तो तुम मेरे लिए  चाँद -तारे तोड़ कर लाने की बात करते थे और अब एक आइसक्रीम भी नहीं खिला सकते ?-"  पत्नी ने पति को उलाहना देते हुए कहा।


- " अरे ,आइसक्रीम अभी खिला देता हूँ ,लेकिन " ..... पति ने तपाक से जवाब दिया। 


-"लेकिन क्या  , लेकिन क्या  ? "


-" वा'दा करो ,आगे से चाँद -तारों का ज़िक्र नहीं करोगी  । "


- "ठीक है  ,नहीं करुँगी" ,  पत्नी ने आइसक्रीम को चाटते हुए कहा था। 


लेखक - इन्दुकांत आंगिरस 



No comments:

Post a Comment