Monday, May 15, 2023

लघुकथा - धार्मिक सेमिनार

 धार्मिक सेमिनार 


लोकतंत्र   में आयोजित धार्मिक सेमिनार में ईसाई , हिन्दू , मुसलमान और  सिख धर्म के प्रतिनिधि  उपस्थित थे  ।  कुछ  ईसाईयों ने   हिन्दुओं  को ईसाई बनाया तो मसीहा मुस्कुराया। कुछ मुस्लिम भाइयों ने हिन्दुओं और सिखों  को मुसलमान बनाया तो अल्लाह ने लगाया  ठहाका।हिन्दुओं ने ईसाई और मुसलामानों को हिन्दू बनाया तो  शिव के  डमरुँ ने ब्रह्मनाद बजाया। हिन्दुओं ने सबको हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया। सब कुछ सुभीते से हो गया लेकिन अफ़सोस कि इस अदला बदली में इंसान खो गया। आकाश से एक तारा टूटा , मानवता पर बिजली गिरी और धर्म का सर शर्म से झुक गया। सभी धर्म के लोग सेमिनार से निकले और अपने अपने दबड़ों में लौट गए। 


लेखक - - इन्दुकांत आंगिरस 


  

No comments:

Post a Comment