Friday, May 12, 2023

फ़्लैश बैक - भूले बिसरे गीत

 भूले बिसरे गीत 


ठीक ८ बज कर १० मिनट पर 

शुरू होता था 

पुराने फ़िल्मी गानों का

 कार्यक्रम - भूले बिसरे गीत 

बीस मिनट का ये वक़्त 

पंख लगा कर उड़ जाता 

 मेरी आत्मा को सरोबार कर जाता, 

अब तो बरसो हो गए 

घर में रेडियो भी नहीं है 

सुन लेता हूँ आज भी पुराने गाने यूट्यूब पर 

लेकिन जो लुत्फ़ और मज़ा 

रेडियो पर भूले बिसरे गीत 

कार्यक्रम सुनने में आता था 

वैसा लुत्फ़ अब कही नहीं मिलता। 


कवि - इन्दुकांत आंगिरस 

No comments:

Post a Comment