बतरस - 5

 

पति -पत्नी 


- सो गयी क्या ?


- नहीं , बोलो क्या बात है ?


- मेरे  नज़दीक आओ ना ?


-क्यों ?


- नींद नहीं आ रही है। 


- तो नींद की गोली खा लो। 


- आओ ना जानेमन !


-मेरा मूड नहीं है। 


- एक शे'र सुनाऊँ ?


- सुनाओ 


पति , दाग़ देहलवी का यह शे'र सुनाता है -


   इस नहीं  का कोई इलाज नहीं 

   रोज़ कहते  हैं आप आज नहीं 


कुछ पल के सन्नाटे के बाद पत्नी करवट  बदल कर पूछती है -


सो गए क्या  आप ?




लेखक - इन्दुकांत आंगिरस 




No comments:

Post a Comment