Sunday, December 29, 2024

Suvichar

 

1

 

  नींद से जागने का नाम कविता है।  

( Indore Samachar - 30-12-2024 )

 

 

2

 

हरेक  भारतीय पत्नी अर्धांगिनी तो होती है लेकिन गांधारी नहीं।

( Indore Samachar - 07-01-2025)

 

3

 

मुमकिन है कि राज़दार बनने पर दोस्त , दोस्त न रहें।  

( Indore Samachar - 04-01-2025)

 

 

4

 

गीत आत्मा की वस्तु है और आत्मा सब के पास नहीं होती।

( Indore Samachar -20-01-2025)

 

 

5

 

ज़माने में ख़ुशियाँ  बाँटने के लिए दर्द के जंगल से गुज़रना पड़ता है। 

( Indore Samachar - )

 

6

 

आसमान में सूराख हो या न हो लेकिन पत्थर उछालते रहों।

( Indore Samachar -01-02-2025)

 

7

 

बंद आँखों के सपने सिर्फ़ सपने होते हैं लेकिन लोग उनको मुसलसल देखते ही रहते हैं।


ईश्वर ने सबके चेहरे अलग बनाये लेकिन इंसान ने उन चेहरों को भी बदल डाला। 

( Indore Samachar - 05-01-2025)


9

निरक्षरता  एक ऐसा अभिशाप है जिसे सिर्फ अक्षरों के स्पर्श से  मुक्त किया जा सकता है। 

( Indore Samachar - 11-01-2025)

 


10

साँप को तब मारना चाहिए जब वो अपना फन उठाये। 


11 

ज़िंदगी एक पहेली तो होती है लेकिन सुलझ जाये तो ज़िंदगी , ज़िंदगी न रहे ।

( Indore Samachar - 02-01-25)


12 पानी की प्रकृति है ऊपर से नीचे गिरना , इंसान ने फ़व्वारों  के ज़रिये पानी को उछाला ज़रूर लेकिन पानी के  मिज़ाज  को नहीं बदल पाया। 

( Indore Samachar - 13-01-2025)


13 नदियों की यात्रा  अक्सर समुन्दर में  ख़त्म होती है लेकिन कुछ नदियाँ रास्ते में ही सूख जाती हैं। 

( Indore Samachar -25-01-2025)


14 समुन्दर में विलय हो जाने के बाद नदी का लौटना नामुमकिन है।  

( Indore Samachar -04-02-2025)


15 

मौत ज़िंदगी की मंज़िल नहीं सिर्फ एक पड़ाव है। 

( Indore Samachar - 15-02-2025)



16

सफ़र में कोई हमसफ़र हो न हो , मील के पत्थर तो हैं।

( Indore Samachar - 22-02-2025)

  


17 

मील के पत्थर सफ़र तो नहीं करते लेकिन हर मुसाफ़िर की नज़र में रहते हैं।  

( Indore Samachar - 19-01-2025)


18

चिताएँ  सिर्फ शमशान में नहीं जलती , ज़िंदा लाशों के सीनों में भी जलती  हैं । 


19

इंसान कपड़ों से नहीं बे-हयाई से नंगा होता है। 

( Indore Samachar - 08-02-2025)



20

अगर 108  मनके की माला जपने के बाद भी ईश्वर आपकी प्रार्थनाएँ नहीं सुनता तो फिर से माला जपना शुरू कर दीजिये, ईश्वर आपकी प्रार्थनाएँ ज़रूर सुनेगा , आज नहीं तो कल।  



21

अक्सर छोटी नाक वालो के ही नखरे ज़ियादा होते हैं। 


22

हर गुरु ज्ञानी होता है लेकिन हर ज्ञानी गुरु नहीं होता। 

( Indore Samachar - 21-03-2025)



23 


जो लोग जीवन में कभी न हारने का दावा करते हैं हक़ीक़त में वो  अपने जीवन में कई बार हार चुके होते हैं। 

( Indore Samachar - 10-03-2025)

  


24


जिनके ह्रदय सुन्दर और पवित्र होते हैं उनके झोपड़ें किसी महल से कम नहीं होते।  

( Indore Samachar - 27-02-2025)


25

21 वी  सदी में रणनीतियाँ बदल चुकी हैं ,अब  दुश्मन तलवार से नहीं शुल्क ( Tariff ) से मारे जाते हैं। 

( Indore Samachar - 06-03-2025)


26

मौन किसी  भी समस्या का हल नहीं होता।


27


कल दूर नहीं होता लेकिन कल , कल ही होता है। 


28 

जो लोग सच के ख़िलाफ़ नहीं बोल सकते , उन ज़बान वालों का बेज़ुबान होना अच्छा। 


29







 


No comments:

Post a Comment