Sunday, June 30, 2024

उम्र बितानी है

 उम्र बितानी है 


नीले गहरे आकाश में 

जगमग तारों को 

देर रात तक 

समुद्र किनारे 

साथ  तुम्हारे  

धीरे  धीरे  रखता  हूँ 

पलकों पर तुम्हारी 

और फिर 

एक उम्र बिताता हूँ 

उन तारों को 

एक एक कर के 

गिनने में। 

No comments:

Post a Comment