कथायों की भी अपनी कहानी है
यही तो सबको सुनानी है
थम जाएगा वक़्त जब आएगी हक़ीक़त सामने
रुक जाएगी ये जवानी
जब बनेगा जीवन पानी
Image by Manfred Antranias Zimmer from Pixabay
------------------------------------------------------------------------------------------
बेगुनाह होना कोई गुनाह तो नही
दर्द तो तब होता है जब सज़ा मिलती है
Image by Photostock Editor from Pixabay
-----------------------------------------------------------------------------------------------------
शायरी शायर की जान होती है
सच पूछो तो नादान होती है
मोहब्बत की नज़रों से देखो तो
ये गुल और गुलफाम होती है।
--------------------------------------------------------------------------------
मौजो में मस्त रवानी है
यूँ ही नही ज़िंदगानी है
साथ रहेगा जब तक तेरा
दिल धड़केगा तब तक मेरा
तेरी रूह से रूह मिलानी है
इश्क़ है तो ज़िंदगानी है
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
एक मुद्दत तक मुझे प्यासा रखा
ज़िंदगी ने तब मुझे दरिया दिया
भीड़ में रहकर भी बेनाम रही
तुझसे मिलकर मुझे नाम मिला
----------------------------------------------------------------------------------------------------
हर रोज़ यह कितना सफर तय कर जाता है,
कांटो में भी फूलों की तरह मुस्कुराता है ।।
जब ज़िंदादिल वक़्त हमसफ़र बन जाता है
हँसते हँसते सफर तब यूहीं गुज़र जाता है
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------
न जाने क्यों ये दिल मुस्कुराता है,न जाने कौन याद आता है
मत पूछो., मत पूछो मुझे इश्क़ में , क्या क्या याद आ आता है,
वो गुज़रे वक़्त का कारवां भी सफ़र में ठहर ठहर जाता है
जब मद्धम सुरो में यार कोई दास्ताने मुहब्बत सुनाता है
------------------------------------------------------------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment