Saturday, October 1, 2022

The Ajanta Caves - Early Buddhist Paintings from India




                                                         The Ajanta Caves 

                                           ( Early Buddhist Paintings from India  )




साहित्य और कला का साथ पुरातन है।  अक्सर बहुत से साहित्यकारों का रुझान कला के प्रति होता है और बहुत से कलाकार / चित्रकार साहित्य में दिलचस्पी रखते हैं ।  कविता में कला और कला में कविता। अपनी पुरानी पुस्तकों में " The Ajanta Caves " मिली तो मन हुआ कि मित्रों से साझा कर लूँ।  अजंता गुफ़ाओं की जानकारी तो आपको गूगल में मिल जाएगी , लेकिन यह पुस्तक अपने आप में इसलिए भी विशिष्ट है क्योंकि यह Fontana UNESCO Art Books श्रृंखला की एक कड़ी है।  इस श्रृंखला में प्रकाशित दूसरी कला पुस्तकें जिनका नाम इस पुस्तक में शामिल हैं इस प्रकार हैं - 


Fontana UNESCO Art Books edited by Peter Bellew

1Persian Miniatures 

2. Russian Icons 

3. Spanish Frescoes

4. Mexican Wall - Paintings 

5. Byzantine Frescoes 

6. Japanese Paintings 

7. The Ajanta Caves  


अजंता की मूरत प्रेम कविताओं में जब -तब  आ ही जाती है , बक़ौल यावर अमान -

औरत एक हयूला सूरत 

कभी अजंता की वो मूरत 

कभी कभी जापानी गुड़िया 

कभी वो इक सागर शहज़ादी 

आब-ए-रवाँ के दोष पे लेटी 

मौजों के हलकोरे खाती 


पुस्तक का नाम - The Ajanta Caves     (  Art Book  )

Editor  -  Peter Bellew

प्रकाशक - Collins . UNESCO 

प्रकाशन वर्ष - प्रथम संस्करण , 1963  ( Printed in Italy by Amilcare Pizzi S.p.A. Milano )

कॉपीराइट - UNESCO

पृष्ठ - 24 + 28 Plates 

मूल्य - 6/-

Binding -  Paperback 

Size -  11cm  x 16.6 cm"

ISBN - Not mentioned 

Language - English 

Forward  - Benjamin Rowland



प्रस्तुति - इन्दुकांत आंगिरस 



2 comments:

  1. आजकल ऐसी महत्वपूर्ण पुस्तक के मूल्य के रूप में 6 रुपए की कल्पना करना भी कठिन है।

    ReplyDelete
  2. मेरे विचार में ये सेंट हो सकते हैं, क्योंकि किताब इटली में छपी है.

    ReplyDelete