Friday, October 22, 2021

पुस्तक परिचय - A Streetcar Named Desire





विश्व में  फ़िल्मों से भी पुराना इतिहास नाटकों का है। थिएटर के ज़रीये विश्व में अनेक महान लेखकों के नाटकों का मंचन होता रहा है। कुछ नाटकों के  मंचन तो इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि उनका मंचन विभिन्न शहरों में अनेक बार आयोजित किया जाता है और बहुत से नाटकों पर तो फ़िल्मों का निर्माण भी होता रहा है। आज मैं  जिस पुस्तक का परिचय आपको देने जा रहा हूँ उसका नाम है - A Streetcar Named Desire  और इसके लेखक है -Tennessee Williams । इस नाटक  में  11 सीन  हैं।  इसका पहला मंचन NewYork शहर में हुआ था। समकालीन थिएटर साहित्य में इस नाटक को  काफी सफलता मिली और 1947  में इसे Pulitzer Prize  से भी नवाज़ा गया। 1951 में इस पर फ़िल्म बनाई गयी, हालांकि फ़िल्म में मूल नाटक से कुछ बदलाव कर दिए गए थे लेकिन फिर भी फ़िल्म को अपार सफलता मिली थी और अमेरिका एवं  कनाडा में यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सुपर हिट हो गयी थी। फ़िल्म को अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा गया था जिनमे ऑस्कर अवार्ड्स  उल्लेखनीय हैं । इस नाटक का अनुवाद विश्व की अनेक भाषाओं  में हो चुका है लेकिन मुझे  हिन्दी भाषा का अनुवाद नहीं मिल पाया । इस नाटक में अमेरिका में विश्वयुद्ध के उपरान्त अमेरिकी महिलाओं पर लगाई पाबंदियों को उजागर किया गया हैं। 



पुस्तक का नाम - A Streetcar Named Desire


Writer  -  Tennessee Williams 

Language - English

Publisher  - Signet

Publication Year  - First Edition - 1951 


Copyright  - The University of the South - 1947

Pages  - 144

Price - Mentioned at Back Cover page 

Binding - Paperback

Printed in USA 

Size - 4.6 " x  7.2 "


ISBN - 978 -0-451-16778-1


Book contains eight ( 8 ) B&W photographs and Introduction by Author.


प्रस्तुति - इन्दुकांत आंगिरस 


1 comment: