पुस्तकें , किताबें - BOOKS
पुस्तकों के प्रचार - प्रसार हेतु सनद फाउंडेशन निरंतर कार्यरत है। दिल्ली के संजय कैंप चाणक्यपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान संस्था ने पुरानी किताबें वहां के निवासियों के लिए दान करी। आपके द्वारा दान दी गयी पुस्तकों को संस्था वृद्धाश्रम , अनाथ आश्रम और ग़रीबों की बस्तियों में पहुँचाती है जिससे कि लोगो में पुस्तकों के प्रति रूचि जागृत हो सके। भविष्य में संस्था द्वारा गांवों में पुस्तकालय खोलने की भी योजना है। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि आप अपनी पुरानी पुस्तकें कबाड़ी वाले को न देकर संस्था को दान करें।
आपको जानकर हर्ष होगा कि 2025 में सनद फाउंडेशन ने निम्नलिखित महानुभावों से पुरानी पुस्तकें दान स्वरूप प्राप्त करी।
श्री देवेंद्र मांझी - दिल्ली
सुश्री अनीता वर्मा - बैंगलोर
सुश्री चंदा प्रहलाद - कोलकाता
कर्नल तिलकराज - जालंधर
संस्था सभी पुस्तक दानियों की आभारी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
सादर
इन्दुकांत आंगिरस
संस्थापक - सनद फाउंडेशन
No comments:
Post a Comment