Tuesday, August 17, 2021

डॉ सुभाष वसिष्ठ के वीडियों गीत - ' भेंटशुदा चश्मा ' का ऑनलाइन विमोचन


                                                                डॉ सुभाष वसिष्ठ


 

 भेंटशुदा चश्मा  


किसी भी किताब का प्रकाशन लेखक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि  होती है।  सबसे पहले तो साहित्य सृजन ही अपनेआप में एक दुष्कर कार्य है फ़िर उसके बाद अपनी रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाना , और प्रकाशन के बाद उसका विमोचन। पुस्तक का  लोकार्पण होना एक कन्या के विवाह  की तरह ही होता है।  पुस्तक पाठकों के हाथ पहुँच जाती है और पाठक ही पुस्तक का विवेचन करते हैं। पाठकों के अलावा पुस्तक का भविष्य कुछ हद तक आलोचकों  के हाथ में भी होता है।  समय के साथ साथ सब कुछ बदलता है , वैसे भी कोरोना के चलते आजकल सभी पुस्तकों का विमोचन ऑनलाइन ही हो रहा है।  पिछले दिनों एक नया प्रयोग  देखने में आया है।  आजकल लेखक / कवि अपने गीतों का फ़िल्मांकन करवा रहें हैं और उनका भी ऑनलाइन विमोचन हो रहा है। इस प्रयोग  की लोकप्रियता भी बढ़ रही है क्योकि पढ़ने से ज़्यादा पाठक सुनना  पसंद करते हैं , इसीलिए यूट्यूब पर विभिन्न प्रकार के वीडियों उपलब्ध हो रहें हैं। इसी सिलसिले में 01-08-2021 को डॉ सुभाष वसिष्ठ का नवीनतम नव गीत '  भेंटशुदा चश्मा ' के वीडियो का ऑनलाइन विमोचन यूट्यूब पर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। SMG प्रोडक्शंस के बैनर तले सुधीर तोमर ( सनी सिंह ) के निर्देशन में निर्मित हुआ। कुछ समय पहले डॉ सुभाष वसिष्ठ की वीडियो एल्बम " बीते इतने दिन " भी अत्यंत लोकप्रिय हुई। आइये , आप भी भेंटशुदा चश्मा का लुत्फ़ उठायें - 


https://www.youtube.com/watch?v=JW6vHXOKFBQ



प्रस्तुति - इन्दुकांत आंगिरस 

2 comments:

  1. इंदु कांत जी, आप बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं । सुभाष वसिष्ठ जी के बारे में जानकर बहुत अच्छा लगा। उनके साहित्य के बारे में और भी जानने की इच्छा है परंतु यूं ट्यूब खुल नहीं रहा है । कृपया एक बार देख लें ।

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद मर्मज्ञ जी , मैंने इधर देखा , लिंक ठीक है। लिंक कॉपी -पेस्ट करें ,अगर लिंक नहीं खुल पा रहा है तो यूट्यूब पर उनके नाम से ढूँढ लें। उनके कई गीत उपलब्ध हैं ।

    ReplyDelete