Friday, January 5, 2024

प्रेम - प्रसंग/ 2 - पहला पहला प्यार

  पहला पहला प्यार 


याद मुझे  आ गया 

सहरा के जंगल पर 

अब्र कोई छा गया 

संदल सी ख़ुश्बू  में 

भीगा वो बदन तेरा 

लम्हा लम्हा भीगता 

प्रीत में सपन मेरा 

प्रीत के अनुबंध में 

कुछ गंध में छंद में 

दूर कही मकरंद में 

गीत कोई गा गया  

पहला पहला प्यार 

याद मुझे आ गया। 




No comments:

Post a Comment