Sunday, July 18, 2021

पुस्तक परिचय - राम सागर

 





रामायण , रघुवंशी राजा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन पर आधारित हिन्दू ग्रन्थ है।  संस्कृत भाषा में रचित आदि रामायण आदि कवि वाल्मीकि द्वारा रची  गयी।  रामायण भारत की कुछ दूसरी  भाषाओं में भी उपलब्ध है।  भारतीय संस्कृति एवं जीवन शैली  पर रामायण  का गहरा प्रभाव देखने का मिलता है। मेरी कवि मित्र , कवयित्री महेश्वरी निगम ने रामायण से प्रेरित होकर ' राम सागर ' की रचना करी। आज यानी 18  जुलाई '2021 उनका 85 वा जन्म दिन है , इसलिए आज इस पुस्तक का परिचय देते हुए मुझे अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। 


         "राम सागर " कथा -काव्य में श्री राम की जीवन कथा का संक्षेप में वर्णन किया गया है । इस कथा -काव्य की  भाषा अत्यंत सहज एवं सरल है ।  काव्यात्मक छंदों में एक अविरल गति है जिसके रहते पढ़ने  में कही भी बाधा   नहीं आती ।  रोचक छंदों की पठनीयता इस काव्य के सौंदर्य को और अधिक बढ़ा देती है। कुछ शब्दों में अवधी एवं फ़ारसी भाषा की झलक मिलती है ।  " राम सागर " भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं विस्तार में " राम सागर " निश्चय ही  एक महत्त्वपूर्ण  भूमिका निभाएगी ।  इस कथा -काव्य को पढ़ कर पाठकों के मन में सम्पूर्ण रामायण पढ़ने की जिज्ञासा जागेगी , विशेषरूप से बाल मन पर इस कृति की अमिट छाप पड़ेगी ।  आशा है भारतीय संस्कृति के उत्थान में यह पुस्तक एक मील का पत्थर साबित होगी।  इस काव्य संग्रह की भूमिका प्रसिद्ध कवि ज्ञानचंद मर्मज्ञ ने लिखी है। 





पुस्तक का नाम - राम सागर  ( काव्य संग्रह )


लेखक -  महेश्वरी निगम


प्रकाशक - पुस्तकम , बैंगलोर 


प्रकाशन वर्ष - प्रथम संस्करण , 2017


कॉपीराइट - महेश्वरी निगम


पृष्ठ - 72 


मूल्य - 150/ INR  ( एक सौ पचास रुपए केवल )


Binding - पेपरबैक 

Size - 4.8 " x  7.5 "


ISBN - 978 -93-86933-01-0


आवरण छायाचित्र -  एम एल सीताराम 


पुस्तक के बारे में दिलचस्प जानकारी -


1 . कुल 126 छंद हैं जिनका योग 9 है । 

2. पृष्ठ 72 जिनका योग 9 है । 

3.  महेश्वरी निगम का जन्म दिन 18 जुलाई  जिसका योग 9 है । 

4.  इस पुस्तक का लोकार्पण 2017 के नवरात्रों में हुआ था , नवरात्र में 9 दिन होते हैं । 

5.   पुस्तकम प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह पहली पुस्तक है। 



प्रस्तुति - इन्दुकांत आंगिरस 


2 comments:

  1. उत्तम पुस्तक समीक्षा जो पुस्तक पढ़ने की जिज्ञासा उत्पन्न करती है। साथ ही 9 के अंक का अद्भुत संयोग।

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर पुस्तक

    ReplyDelete