Saturday, December 18, 2021

पुस्तक परिचय - Isai Ulagin Imayam M.S.

 



                                संगीत और साहित्य  की नदियाँ अक्सर साथ साथ बहती हैं। अनेक साहित्यकारों की रूचि संगीत में और संगीतकारों की रूचि साहित्य में देखने को मिलती है।  साहित्यकार गीत रचता है तो संगीतकार उन गीतों को गा कर उन्हें और दिलकश बना देता है। M S Subbulakshmi  ( Madurai Shanmukhavadivu Subbulakshmi ) दक्षिण भारत की  प्रसिद्ध गायिका है जो किसी परिचय की मोहताज नहीं। भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान  ' भारत रत्न '  सम्मान से  सम्मानित पहली महिला संगीतकार का संगीत और गायन न सिर्फ़  भारत अपितु समूर्ण विश्व में सराहा  जाता रहा है। वर्ष 2016 में  उनकी जन्मशती मनाई गयी और भारत सरकार ने उनके नाम से पोस्टेज स्टैम्प भी ज़ारी किया।  

यह मेरा सौभाग्य है कि उनके पौत्र श्री श्रीनिवासन जोकि बैंगलोर में ही रहते है मेरे मित्र बन गए और  मैं उनके घर संगीत सीखने के लिए कुछ अरसे तक जाता रहा। यूँ तो M S Subbulakshmi  के व्यक्तित्व  और कृतित्व पर अनेक पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं लेकिन श्री सारथी द्वारा तमिल भाषा में  रचित पुस्तक Isai Ulagin Imayam M.S.   विशिष्ट है। तमिल भाषी इस दुर्लभ पुस्तक का लुत्फ़ उठा सकते हैं और जिन्हें तमिल भाषा नहीं आती वे इस पुस्तक को पढ़ने  के लिए तमिल भाषा सीख सकते हैं। पुस्तक में  M S Subbulakshmi के दुर्लभ चित्र भी प्रकाशित किये गए हैं। 



पुस्तक का नाम - Isai Ulagin Imayam M.S. 

                           ( Biography )

लेखक -  Sarathi 

Copyright - Sarathi ( Not mentioned in book )

Language - Tamil 

प्रकाशक - Vanathi Pathippakam

प्रकाशन वर्ष - प्रथम संस्करण ,1997

पृष्ठ - 196

मूल्य - 40/ INR  ( चालीस   रुपए केवल )

Binding -  Paperback

Size -  4" x 6 "

ISBN - Not Mentioned



M S Subbulakshmi

जन्म -  16th September , 1916 . Madurai 

निधन -  11th December , 2004 . Chennai 



प्रस्तुति - इन्दुकांत आंगिरस 


NOTE : M S Subbulakshmi  के बारे में अधिक जानकारी के लिए उनका विकी पेज देखें। 


2 comments:

  1. MSS और उनकी संगीत साधना को नमन।🙏

    ReplyDelete
  2. भारतीय संगीत के दुर्लम व्यक्तित्व पर आपकी आत्मीय टिप्पणी ने मन मोह लिया। अनेकश: साधुवाद।

    ReplyDelete