Monday, May 10, 2021

अंक 108 की महिमा


 प्रिय मित्रो ,

इस ब्लॉग पर आज मेरी  108 वीं पोस्ट है इसलिए मैंने सोचा कि मैं आज अंक 108  के बारे में कुछ  बात करूँ। 108 का अंक न केवल भारतीय संस्कृति में  एक पवित्र अंक माना जाता है अपितु विश्व की  अनेक संस्कृतियों में  108 का अंक अत्यंत महत्त्वपूर्ण  है। वैसे तो  इंटरनेट पर   अंक 108 के बारे में  बहुत सी जानकारी दी हुई  है। अंक 108 से सम्बंधित विषयों की फ़ेहरिस्त बहुत लम्बी हैं , चंद महत्त्वपूर्ण जानकारी देखें -


१ हमारे उपनिषद 108 हैं । 

२ संस्कृत भाषा में 54 वर्ण है स्त्रीलिंग और पुल्लिंग को जोड़ कर 108 बन जाते हैं । 

हृदय चक्र में 108 लाइनें होती हैं । 

ज्योतिष में 12 घरों में 9 ग्रह होते है 12 x 9= 108 .

श्री कृष्ण की  108 गोपिया हैं । 

इस्लाम धर्म  में अंक 108  ख़ुदा को दर्शाता हैं । 

भारतीय नृत्य में 108 तरह के नृत्य शैलियाँ हैं 

८ मुक्तिनाथ , नेपाल में 108  पवित्र नल हैं । 

महात्मा  बुद्ध  के पदचिन्हों में 108 पवित्र सूत्र  हैं । 

१० वैष्णव के 108 पवित्र तीर्थ स्थल हैं  । 

११ जापानी पवित्र माला में 108 मनके होते हैं । 

१२ हिन्दुओं कि पवित्र माला में 108 मनके होते हैं  । 

१३ तंत्र शास्त्र में 108 पवित्र स्थल हैं  । 

१४ भारत  और नेपाल में कुल 108  तीर्थ स्थल हैं । 

१५ आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर में 108 पॉइंट्स होते हैं । 

१६ - 108 love sonnets in Astrophil and Stella,  by Sir Philip Sidney.

१७  - 108 lines in Edgar Allan Poe's "The Raven".

१८ मिर्ज़ा ग़ालिब की मसनवी चिराग़ - ए - दैर में 108 शे'र हैं  । 


लेकिन प्रश्न  यह उठता है कि यह पवित्र अंक 108 ही क्यों है , 107 या 109 क्यों नहीं।  इस बारे में एक आध्यात्मिक  मित्र ने कुछ इस तरह बताया -


अंक 1 - ईश्वर का प्रतीक है 

अंक 0 - माया का प्रतीक है 

अंक 8 - जीव का प्रतीक है 


जीव जब  ईश्वर से मिलता है तो उसका उत्थान होता है , इसकी गणना देखें-


8+1=9  , 9x1  = 9

              9x2 = 18

               9x3 = 27

              9x4 = 36

              9x5 = 45

उपरोक्त सभी अंक बढ़ रहे हैं और उनका योग 9 से कम नहीं होता , अर्थात  ईश्वर से मिलने पर जीव का उत्थान हो रहा है। 


 जीव जब  माया  से मिलता है तो उसका पतन  होता है, इसकी गणना देखें-


8+0 = 8 , 8x1 = 8

                8x2 = 16 

               8x3 = 24 

               8x4 = 32

               8x5 = 40


उपरोक्त सभी अंकों का योग हर बार 8 से कम होता जा रहा है ,अर्थात  माया  से मिलने पर जीव का पतन  हो रहा है। 


4 comments:

  1. बहुत सुन्दर बात कही आपने

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर और रोचक जानकारी

    ReplyDelete
  3. शब्दों में अर्थात संज्ञा, सर्वनाम इत्यादि में लिंगभेद होता है पर वर्णों में भी लिंगभेद होता है यह मैं पहली बार पढ़ रहा हूं। इसका अर्थ यह हुआ कि एक क स्त्रीलिंग है व एक पुल्लिंग? दूसरी बात यह कि इस्लाम में 786 अंक का महत्व तो मैंने सुना था पर 108 का भी है यह पहली बार ज्ञात हुआ। जो भी हो, अच्छा शोधपरक लेख है।

    ReplyDelete
  4. बहुत अच्छी जानकारी

    ReplyDelete